फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adept app upgrade to track learning levels

Maharajganj News: अधिगम स्तर ट्रैक करने के लिए निपुण एप अपग्रेड

Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Adept app upgrade to track learning levels
महराजगंज। बेसिक के बच्चों का अधिगम स्तर ट्रैक करने के लिए निपुण एप को अपग्रेड किया गया है। इस अपग्रेडेशन के बाद स्कूल के प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को निपुण करने की हो गई है। समग्र शिक्षा निदेशालय से प्राप्त निर्देश क्रम में बीएसए की तरफ से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के लिए निर्देश पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में 1500 से अधिक बेसिक स्कूलों का संचालन है जिसमें दो लाख के आसपास विद्यार्थी नामांकित हैं। इन बच्चों को निपुण करने के लिए निपुण योजना प्रभावी है।
विज्ञापन

अब योजना के तहत जारी एप को अपग्रेड करते हुए सुगम बनाया गया है। समग्र शिक्षा के जारी निर्देशों के अनुसार अब प्रत्येक शिक्षक हर सप्ताह अपनी कक्षा के पांच छात्रों का मूल्यांकन अपग्रेड एप के मार्फत करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रणाली के लागू होने से अभिभावकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बच्चों की प्रगति की रियल टाइम रिपोर्टिंग मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed