फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ad helth in distrik hospital

एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया

Thu, 08 Oct 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में जेईएईएस जैसी बीमारी से निपटने के लिए सरकार ने बहुत सी योजनाएं चलाई है। वे योजनाएं जिले में कितनी लागू की गई है उसे जानने के लिए बुधवार को एडी हेल्थ आरके तिवारी जिला संयुक्त अस्पताल पंहुचे। वहां वे सबसे पहले जेईएईएस वार्ड में भर्ती मरीजाें का हाल जाना।
विज्ञापन


 इलाज के दौरान आने वाली समस्या के बारे में परिजनाें से पूछा। उसके उस वार्ड में तैनात डाक्टर आरपी राय से भी मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्हाेंने डाक्टर से गोरखपुर रेफर करने के कारण व सुझाव मांगे। इस पर उन्होंने कहा कि जुलाई व अगस्त में जेईएईएस के मरीजों की संख्या कुछ ज्यादा ही आ गये थे।
विज्ञापन


बेड खाली न होने की वजह से भी मरीजों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।
एडी हेल्थ ने सीएमएस आरबी राम से जनवरी माह से अब तक के मरीजाें के बारे में जानकारी मांगीे। उन्होंने बताया की 10 माह में 99 जेईएईएस के मरीज भर्ती हुए हैं। जिसमें पांच पाजिटिव मरीज मिले ।जिन्हें मेडिकल कालेज में भेज कर इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके अलावा जिला अस्पताल में ईलाज के दौरान छ: बच्चों की मौत हो चुकी है।
एडी हेल्थ ने इस पर नाराजगी जाहिर की है। और कहा कि सरकार द्वारा दिये जा रहे सभी सुविधाओं से मरीजों को स्वस्थ्य किया जाय। इस दौरान एसीएमओ डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डॉक्टर आरपी राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed