{"_id":"5d7be9778ebc3e93cf6569bc","slug":"action-maharajganj-news-gkp321484732","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो शिक्षकों पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मिठौरा में एक व पनियरा ब्लॉक में तैनात एक पर बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। शिकायतों की जांच कराने के क्रम में शिक्षकों का टीईटी का प्रमाण पत्र संदिग्ध मिला है। जिसके क्रम में बेसिक शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को 18 सितंबर को बीएसए कार्यालय में सुनवाई में साक्ष्य के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरवां राजा में तैनात शिक्षक मजुलेंद्र प्रताप व पनियरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बेलटिकरा में तैनात शिक्षक रोहित चौहान के शैक्षिक प्रमाणपत्रों के कूटरचित होने की शिकायत की गई थी। जांच में दोनों शिक्षकों का शिक्षक पात्रता प्रमाण पत्र संदिग्ध मिला है। इसके बाद विभाग ने उन्हें विभिन्न तिथियों में पत्र भेजकर सुनवाई के लिए उपस्थित होने का निर्देश दिया मगर वे उपस्थित नहीं हुए। विभाग ने अंतिम अवसर देते हुए उन्हें 18 सितंबर को सुबह 11 बजे कार्यालय में साक्ष्य सहित उपस्थित होने का निर्देश दिया है। सुनवाई में उपस्थित न रहने की दशा में उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाएगी।