फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   action

लेखपाल का तबादला, आशुलिपिक निलंबित

Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
action
लेखपाल का तबादला, लिपिक निलंबित
विज्ञापन

कम राजस्व वसूली पर तीन तहसीलदारों को नोटिस
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में कर एवं करेत्तर से जुड़े अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी ने बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। इसमें कम राजस्व वसूली पर तहसीलदार सदर, नौतनवां, फरेंदा को कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही दायित्व निर्वहन में लापरवाही पर लेखपाल सुरेश चंद्र को सदर तहसील से नौतनवां स्थानांतरित कर दिया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय के आशुलिपिक रामाज्ञा प्रसाद को निलंबित कर दिया। इन पर दायित्व निर्वहन में लापरवाही तथा पेंशन संबंधी पत्रावली समय से प्रस्तुत नहीं करने का आरोप है।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने अधिकारियों को वरासत संबंधी मामलों का समय से निस्तारण करने की हिदायत दी। आगाह किया कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संग्रह अमीनों व लेखपालों को अपने तैनाती वाले क्षेत्रों में ही निवास करने की हिदायत दी। कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाएं। उन्होंने नायब तहसीलदार, तहसीलदार, उपजिलाधिकारी भूमि संबंधी विवादों का निस्तारण मौके पर जाकर कराने का निर्देश दिया। कहा कि एंटी भू माफिया अभियान चलाकर अतिक्रमण की गई भूमि को खाली कराएं। इस दौरान एसडीएम देवेंद्र कुमार, सत्यम मिश्रा, आरबी सिंह, जयधीर सिंह, तहसीलदार जसीम, राहुल देव भट्ट, नरेशचंद्र , अशोक कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सिंह, सहायक आयुक्त स्टांप जीपी यादव, श्रीनाथ घर दूबे, देवेंद्र प्रताप सिंह, ओम प्रकाश, वेद प्रकाश मिश्र, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed