फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Acquaintance visiting home accused of stealing cash and jewelry; police investigating.

Maharajganj News: घर आए परिचित पर नकदी व जेवर चोरी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Jul 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Acquaintance visiting home accused of stealing cash and jewelry; police investigating.
29 मई की घटना, निचलौल के कोर्ट वार्ड निवासी युवक ने की शिकायत
विज्ञापन

निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के कोर्ट वार्ड निवासी एक युवक ने घर आए परिचित पर नकदी और सोने के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
कोर्ट वार्ड निवासी अर्पित कश्यप ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 29 मई को महाशय मोहल्ला निवासी एक परिचित उनके घर आया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त युवक का दवा-इलाज के सिलसिले में उनके घर अक्सर आना-जाना रहता था। आरोप है कि युवक के घर से जाने के बाद बड़ी बहन अर्पिता गुप्ता के बैग की जांच की गई तो उसमें रखे 32 हजार रुपये नकद, एक सोने का मंगलसूत्र और दो सोने की अंगूठियां लापता थीं। इसके बाद कई बार आरोपी को बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन वह मिलने नहीं आया।
विज्ञापन

अर्पित कश्यप ने तहरीर में संबंधित युवक पर चोरी का संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई और चोरी गए नकदी और जेवरात की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी बताई जा रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed