रसोई गैस की होम डिलीवरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर जताया आक्रोश, अस्पताल तिराहा पर ही क्रमिक अनशन पर बैठे
नौतनवा। गैस वितरण में मनमानी का आरोप लगा सोमवार को भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल ने दर्जनों समर्थकों के साथ नगर में प्रदर्शन रैली निकाल आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद होम डिलीवरी समेत विभिन्न मांगों को लेकर अस्पताल तिराहा पर ही क्रमिक अनशन पर बैठ गए। जितेंद्र जायसवाल का कहना है कि गैस एजेंसी संचालकों ने आपदा को अवसर बना लिया है।
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने के बाद भी गैस रिफिल पर एजेंसी द्वारा की जा रही अवैध वसूली को बंद नहीं किया गया है। रसोई गैस की शत-प्रतिशत होम डिलीवरी नहीं हो रही है। गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु सुबह 10 से शाम 5 बजे तक के लिए काल सेंटर भी स्थापित नहीं किया गया है। उनका कहना है कि मांगें पूरी होने तक अनशन पर बैठे रहेंगे। इस दौरान सुधांशु उर्फ राजन वर्मा, सत्यम सोनी, राजा सिंह, अमन आनंद, संतोष निषाद, अमन कसौधन, नर बहादुर राना, दीपेंद्र बरनवाल, शत्रुध्न जायसवाल, बैजनाथ, विंध्याचल मद्धेशिया, उमाशंकर मद्धेशिया मौजूद रहे।