फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused quack arrested in connection with teenager's death

Maharajganj News: किशोरी की मौत के मामले में आरोपी झोलाछाप गिरफ्तार

Sat, 02 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Accused quack arrested in connection with teenager's death
महराजगंज। जनपद में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य कर रहे झोलाछाप के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक फर्जी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के गलत इंजेक्शन लगाने के कारण एक किशोरी की मौत हो गई थी। मामले को लेकर परिजनों ने हंगामा किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम कटहरा खास टोला उसरहवा का है। 16 वर्षीय किशोरी के पैर में फोड़ा-फुंसी होने पर उसके परिजन उसे गांव के ही एक कथित डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले गए थे। आरोप है कि बिना किसी वैध चिकित्सकीय योग्यता के आरोपी ने किशोरी को इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश हो गई। घबराए परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए केस दर्ज किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेन्द्र निवासी कटहरा टोला उसरहवा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की शैक्षिक योग्यता मात्र छठवीं पास बताई गई है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्यवाही की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed