{"_id":"6a4d5f049063e2157609540b","slug":"accused-of-sexual-exploitation-under-the-pretext-of-marriage-booked-for-disturbing-the-peace-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-180721-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोपी का शांतिभंग में चालान
विज्ञापन
निचलौल, भिटौली के बाद श्यामदेउरवा पहुंचा मामला
पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में हुई बातचीत
परतावल। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के बाद गर्भपात कराने और दहेज मांगने के आरोपों से जुड़ा चर्चित मामला आखिरकार श्यामदेउरवा थाने में पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामला फिलहाल शांत हो गया है।
जानकारी के अनुसार, जून के अंतिम सप्ताह में एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से जनपद पुलिस से शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि निचलौल क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण किया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराया और बाद में दहेज की मांग करने लगा।
शिकायत के बाद मामले की जांच भिटौली थाने की पुलिस को सौंपी गई थी। इस प्रकरण को लेकर भिटौली और निचलौल क्षेत्र में भी तहरीर दिए जाने की खबरें सामने आई थीं। घटना का स्थान श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र होने के कारण रविवार को दोनों पक्ष श्यामदेउरवा थाने पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों से अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि दोनों लंबे समय से आपसी सहमति से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उन्होंने बताया कि महिला और युवक दोनों पहले से विवाहित हैं। यदि वे आपस में विवाह या निकाह करना चाहते हैं तो पहले अपने-अपने जीवनसाथी से कानूनी रूप से तलाक लेना आवश्यक होगा।
फिलहाल आरोपी युवक सुहेल अहमद अंसारी, निवासी पाण्डेय मोहल्ला, निचलौल को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है। दोनों पक्षों को कानून के दायरे में रहकर आगे की कार्रवाई करने की सलाह दी गई है।