फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of sexual abuse and abortion on the pretext of marriage

Maharajganj News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गर्भपात का आरोप

Mon, 23 Feb 2026 02:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Accused of sexual abuse and abortion on the pretext of marriage
आरोपी युवक ने आंध्र प्रदेश ले जाकर कई पांच माह तक किया यौन शोषण
विज्ञापन

आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया था आंध्र प्रदेश, पति को छोड़कर गई थी महिला
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र में एक गांव निवासी दो बच्चों की मां को शादी का झांसा देकर एक युवक भगा ले गया। आरोप है कि युवक महिला को बहला-फुसलाकर आंध्र प्रदेश ले जाकर कई दिनों तक यौन शोषण किया। इसके बाद गर्भवती होने पर गर्भपात कराकर मारपीट करके उसे छोड़ दिया।

पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। करीब पांच माह पहले दूसरे गांव का एक युवक उसके संपर्क में आया और मीठी-मीठी बातों से उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक शादी का भरोसा देकर उसे अपने साथ आंध्रप्रदेश ले गया। वहां पर युवक ने लगातार उसका यौन शोषण किया। गर्भ ठहरने पर उसने जबरन गर्भपात करवा दिया। इतना ही नहीं पीड़िता के साथ उसने मारपीट भी की। इसके बाद आरोपी महिला को गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिवार को दी। इसके बाद उसने भिटौली थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला फिलहाल अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है, जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed