{"_id":"6a0395abed5848e6620a5a9b","slug":"accused-of-not-doing-the-deed-even-after-taking-money-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-177146-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रुपये लेकर भी बैनामा नहीं करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रुपये लेकर भी बैनामा नहीं करने का आरोप
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील क्षेत्र की ग्राम सभा खैराटी निवासी करीब आधा दर्जन लोगों ने मंगलवार की सुबह एसडीएम नवीन प्रसाद को पत्र सौंपा। लोगों ने कस्बे के ही एक व्यक्ति पर रुपये लेने के बाद भी जमीन का बैनामा नहीं करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा खैराटी निवासी पीड़ित वारिस अली, अमरजहां, इस्लामुन्निशा, नुसरत जहां, रहमत अली, शोबिना, सहिरुन्निशा का कहना है कि नौतनवा कस्बे के एक व्यक्ति ने खैराटी गांव में जमीन रजिस्ट्री कराने के नाम पर अलग-अलग धनराशि में उक्त लोगों से लाखों रुपये ले लिए। आरोप है कि करीब चार वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद आज तक बैनामा नहीं कराया गया।
कई बार शिकायत और पंचायत होने के बाद भी मामले का कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पीड़ितों ने एसडीएम से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। एसडीएम नवीन प्रसाद का कहना है कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।