फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of marrying by concealing love affair, FIR registered against five people including husband

Maharajganj News: प्रेम संबंध छिपाकर विवाह कराने का आरोप, पति सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 06 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of marrying by concealing love affair, FIR registered against five people including husband
महराजगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने एक महिला की तहरीर पर उसके पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी और धमकी देने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धनेवा धनेई स्थित सक्सेना नगर में रह रही अर्चना मूल निवासी जहदा टोला, थाना कोठीभार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 7 मई 2023 को सिद्धार्थनगर जिले के विजय प्रताप लाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। आरोप है कि विवाह में उसके परिजन ने करीब 40 से 41 लाख रुपये खर्च किए और चार पहिया वाहन के लिए 10 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण सहित अन्य घरेलू सामान दहेज में दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाह के करीब पांच महीने बाद पति ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। पूछने पर पति ने बताया कि उसका पहले से लखनऊ निवासी एक महिला से संबंध है और वह उसी के पास आता-जाता है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि यह बात पति के परिजन और रिश्तेदारों को पहले से पता थी लेकिन इसे छिपाकर षड्यंत्रपूर्वक विवाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति, ननद, ननदोई तथा अन्य परिजनों ने कम दहेज लाने का ताना देते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायत भी हुई लेकिन ससुराल पक्ष अपनी अतिरिक्त दहेज की मांग पर अड़ा रहा। अर्चना ने आरोप लगाया कि एक जून 2026 की सुबह आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की और उसका स्त्रीधन भी छीन लिया। अगले दिन मायके पक्ष के लोग पहुंचे और समझौते का प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज के बिना उसे घर में रखने से इंकार कर दिया।


वहीं इस बाबत सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति विजय प्रताप लाल, जीजा राधेश्याम, दीदी पूर्णिमा, ननद विन्दवासिनी, ननदोई रविन्दर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed