{"_id":"606b54dd8ebc3e8ca836316a","slug":"accused-of-grandma-s-murder-arrested-maharajganj-news-gkp39095648","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दादी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
फरेंदा (महराजगंज)। मथुरानगर के भारीवैसी नर्सरी गांव में पेंशन की रकम न मिलने पर दादी की डंडे से मारकर हत्या करने वाले पोते को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सुनील दत्त दूबे ने बताया कि शनिवार को भारीवैसी नर्सरी निवासी 72 वर्षीय सहोदरा देवी की पोते ने पेंशन की रकम न देने पर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस आरोपी की मां संध्या देेवी की तहरीर पर विशाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। सोमवार को कैम्पियरगंज के वीर बहादुर सिंह उद्यान पार्क के पास पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। भारीवैसी निवासी मृतक सहोदरा देवी एक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी थीं। पेंशन से ही परिवार का खर्च चलता था।