फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of cheating of Rs 65 thousand in the name of sending abroad

Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर 65 हजार की ठगी का आरोप

Sat, 14 Mar 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating of Rs 65 thousand in the name of sending abroad
भिटौली (महराजगंज)। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक ने एक एजेंट पर 65,000 रुपये ठगने और पैसा वापस मांगने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हरपुर मछागर निवासी अजय ने बृहस्पतिवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी मुलाकात भिटौली थाने के धर्मपुर चौराहे पर विदेश भेजने का काम करने वाले एजेंट से हुई।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे सऊदी अरब भेजने का झांसा देकर 65,000 रुपये की मांग की। पीड़ित ने दो माह पूर्व दो अलग-अलग किस्तों में रुपये दे दिए। आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित को स्किल टेस्ट के नाम पर तीन बार दिल्ली भेजा लेकिन विदेश नहीं भेजा। युवक जब विदेश नहीं जा पाया तब उसने अपना पैसा वापस मांगा तो काफी कहने के बाद केवल 10,000 रुपये वापस किए। शेष रकम मांगने पर आरोपी ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed