{"_id":"687559b84987dd45370bfdbe","slug":"accused-of-cheating-of-rs-450-lakh-on-the-pretext-of-sending-abroad-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-154584-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने का झांसा देकर 4.50 लाख की ठगी का आरोप
Tue, 15 Jul 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
नौतनवा। थाना क्षेत्र के ग्राम सोनपिपरी निवासी तीन व्यक्तियों ने सोमवार को थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर विदेश भेजने का झांसा देकर साढ़े चार लाख की ठगी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायतकर्ता साबिर अली, शमशाद एवं सलाहुद्दीन का कहना है कि विदेश भेजने का झांसा देकर दिसंबर में एक व्यक्ति ने तीनों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपये ले लिया। इसके बदले में फर्जी वीजा व हवाई यात्रा का टिकट थमा दिया। जब ये लोग उसे लेकर दिल्ली पहुंचे तो उनके साथ धोखाधड़ी होने की जानकारी हुई।
फोन पर शिकायत करने पर उक्त व्यक्ति ने पैसा वापस करने का आश्वासन दिया, मगर अब आनाकानी कर रहा है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद