फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accusation of breaking a teenager's arm by pulling it; hospital video goes viral.

Maharajganj News: किशोर का हाथ खींचकर तोड़ने का आरोप, अस्पताल का वीडियो वायरल

Mon, 21 Sep 2026 01:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Accusation of breaking a teenager's arm by pulling it; hospital video goes viral.
नौतनवा। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल में पैसे ऐंठने की नीयत से किशोर का हाथ खींचकर तोड़ने का आरोप लगा है। घटना से आहत नेपाल निवासी किशोर के भाई पिंटू ने रविवार को नौतनवा थाने में तहरीर देकर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम से संबंधित वीडियो भी साक्ष्य के तौर पर सौंपा है।
विज्ञापन

नेपाल के मैनिहवा निवासी पिंटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके 15 वर्षीय भाई आशीष के हाथ में शनिवार को गांव में लट्टू खेलते समय अचानक दर्द होने लगा। वह उसे इलाज के लिए नौतनवा कस्बा स्थित किसान हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां एक्स-रे कराने पर हाथ में मामूली क्रैक बताया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद अस्पताल के कर्मचारी आशीष को इलाज के लिए एक कमरे में ले गए। वहां उसके हाथ को खींचकर तोड़ने का प्रयास किया गया। भाई के चिल्लाने की आवाज सुनकर पिंटू ने बाहर से ही घटना का वीडियो बना लिया। कुछ देर बाद अस्पताल के कर्मचारी आशीष को बाहर लेकर आए और दोबारा एक्स-रे कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंटू के मुताबिक, इसके बाद अस्पताल की ओर से बताया गया कि आशीष का ऑपरेशन करना पड़ेगा और इसमें करीब 50 हजार रुपये खर्च आएगा। रकम तत्काल जमा कराने को कहा गया। इसके बाद पिंटू अपने भाई को अस्पताल से लेकर चले गए और बेहतर इलाज के लिए परिजन के साथ उसे सिद्धार्थनगर जनपद के नौगढ़ ले गए।

घटना के बाद रविवार सुबह पिंटू नौतनवा थाने पहुंचे। उन्होंने थानाध्यक्ष को घटनाक्रम का वीडियो दिखाते हुए तहरीर दी और अस्पताल संचालक व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इधर, अस्पताल के अंदर किशोर के चिल्लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। अस्पताल के जिम्मेदार लोगों को थाने पर बुलाया गया है। पूछताछ और जांच-पड़ताल के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed