फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accountant suspended on charges of misconduct and taking undue advantage.

Maharajganj News: अभद्रता और अनुचित लाभ लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित

Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Accountant suspended on charges of misconduct and taking undue advantage.
शिकायत की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

लेखपाल पर ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के नाम पर एक लाख मांगने और मारपीट का आरोप
महराजगंज। तहसील निचलौल में तैनात लेखपाल मनीष पटेल को शिकायत की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। लेखपाल पर शिकायतकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अनुचित लाभ प्राप्त करने की कोशिश करने का आरोप है। मामले की विस्तृत विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार, ग्राम कर्महिया निवासी जीयन प्रसाद ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाने के नाम पर लेखपाल ने एक लाख रुपये की मांग की और बाद में तहसील परिसर में उनके साथ अभद्र व्यवहार व मारपीट की। मामले की जांच नायब तहसीलदार से कराई गई। जांच रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस द्वारा पकड़ी गई ट्रैक्टर-ट्रॉली के संबंध में आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराए गए थे। वहीं शिकायतकर्ता ने लेखपाल पर गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने लेखपाल मनीष पटेल पर अनुचित लाभ प्राप्त करने की कोशिश तथा कार्यालय में मर्यादा के विपरीत आचरण करने का प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में लेखपाल तहसील कार्यालय निचलौल से संबद्ध रहेंगे तथा बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
शिकायत की जांच रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए गए हैं। इसलिए लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-सिद्धार्थ गुप्ता, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed