फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AC bus could not run till Lucknow even for two months

Maharajganj News: दो माह भी लखनऊ तक नहीं चल सकी एसी बस

Wed, 07 Jun 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 07 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
AC bus could not run till Lucknow even for two months
रोडवेज वर्कशॉप में खराब खड़ी ऐसी बस।संवाद
एक का इंजन तो दूसरे का एसी खराब, यात्रियों को नहीं मिल पा रही सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रोडवेज डिपो से बीते माह लखनऊ के लिए दो एसी बस सेवा शुरू की गई थी। यह बस दो माह भी ठीक से नहीं चल पाई। एक बस का इंजन खराब है तो दूसरे की एसी। एक बस गोरखपुर कार्यशाला में ठीक कराया जा रहा है। दूसरी महराजगंज कार्यशाला में खड़ी है।
जिले के लोगों को लखनऊ तक सीधी यात्रा कराने के लिए परिवहन निगम को दो एसी बसें मिली थीं। एक एसी बस खलीलाबाद में मई के दूसरे सप्ताह मेें खराब हो गई। उसका इंजन सीज हो गया है। इस बस की मरम्मत राप्तीनगर कार्यशाला में हो रही है।
विज्ञापन

दूसरी बस की एसी खराब होने पर इसे स्थानीय रोडवेज में खड़ा किया गया है। अतुल व पंकज आदि यात्रियों का कहना है कि अन्य सभी डिपो से समय से बस मिल जाती है, लेकिन यहां तो जनरल बस भी समय से नहीं मिल पाती है। पहले भी एसी बस चलाया जरूर गया था, लेकिन उसे बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
महराजगंज डिपो से चलती हैं 50 बसें
महराजगंज डिपो से 50 बसों का संचालन होता है। इसके अलावा दो जनरथ बस मिली है। यहां से यह शाम छह बजे चलकर दो घंटे में यात्रियों को गोरखपुर पहुंचाती है। रात में तीन बजे यह लखनऊ पहुंचती है। वापस होने पर यह बस पांच बजे सुबह लखनऊ से चलकर चार बजे तक महराजगंज आ जाती है।
...
महराजगंज से दिल्ली के लिए शुरू होगी दो बसें
- 13 से 14 घंटे में पहुंचेगी दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। स्थानीय डिपो से दिल्ली के लिए जिले को दो बसें मिली हैं। वर्कशाॅप में खड़ी इन बसों की तकनीकी जांच की जा रही है। बुधवार से यह सेवा प्रारंभ होने की उम्मीद है। इस बस के सेवा शुरू होने पर यात्रियों को यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते जाने का मौका मिलेगा।
परिवहन निगम की ओर से महराजगंज डिपो को दो सामान्य बस मिली है। यह महराजगंज से 8.15 बजे सुबह चलेगी। गोरखपुर होते हुए 13 से 14 घंटे में दिल्ली पहुंचा जाएगी। इसका दिल्ली तक 1353 रुपये का किराया तय किया गया है। महराजगंज से यह बस दिल्ली तक 834 किलोमीटर का सफर तय करेगी। महराजगंज से चलकर यह बस परतावल, भटहट व गोरखपुर में रूकेगी। गोरखपुर से बाइपास सेवा होते हुए बस्ती, अयोध्या धाम के रास्ते अवध, आलमबाग से कुबेरपुर कटरा होते हुए दिल्ली जाएगी। दूसरी बस सेवा दिल्ली से वापस गोरखपुर होते हुए महराजगंज के लिए आएगी। वहां से भी सुबह 8.15 बजे चलेगी।

..
कोट
बसों के संचालन को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। खराब बसों को ठीक कराया जा रहा है। दिल्ली के लिए दो बसें मिली हैं। बुधवार से इसे रवाना किया जाएगा।
-सर्वजीत वर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed