फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ABVP took out a grand procession

Maharajganj News: एबीवीपी ने निकाली भव्य शोभायात्रा

Mon, 13 Jan 2025 09:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Jan 2025 09:32 PM IST
विज्ञापन
ABVP took out a grand procession
निचलौल। शहर स्थित ब्लॉक परिसर से सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा पूरे शहर का भ्रमण करते हुए काली मंदिर के पास एक मैरिज हॉल में पहुंची। जहां पर आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न हुआ। शोभायात्रा के दौरान पूरा शहर भारत माता के जयकारों से गूंजा उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शहर स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित युवा पखवाड़ा के तहत की गई। कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से 29 और 30 दिसंबर को आयोजित खेल कुंभ के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन


समारोह में प्रांत प्रवासी प्रांत संगठन मंत्री हरदेव सिंह, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. दिवाकर सिंह, प्रांत एसएफएस प्रमुख डॉ. विजयानंद, जिला प्रमुख डॉ. राहुल सिंह, प्रांत विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख ओमकार मिश्रा स्वामी विवेकानंद के विचारों और युवा शक्ति के महत्व को बताया। वही इस अवसर पर नगर के युवाओं और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान प्रांत कार्यसमिति सदस्य आदित्य पाठक ने किया। खेल कार्यक्रम संयोजक अक्षत कश्यप, निवर्तमान कला मंच प्रमुख करुणेश पांडेय, नगर अध्यक्ष नलिन श्रीवास्तव, नगर मंत्री हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु वर्मा, सौरभ कुशवाहा, आकाश मोदी और अन्य कार्यकर्ताओं ने आयोजन में अपनी अहम भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed