फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   ABVP protested against those responsible

Maharajganj News: जिम्मेदारों के खिलाफ अभाविप ने किया प्रदर्शन

Sat, 15 Feb 2025 08:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 15 Feb 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
ABVP protested against those responsible
निचलौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को तहसील में जिम्मेदारों के खिलाफ प्रदर्शन किया। उसके बाद सामाजिक एवं शैक्षणिक सहित 23 सूत्री मांग पत्र एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज कैंपस के पास सभी मार्ग और नालों को दुरुस्त किया जाए। तहसील के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के मुख्य मार्ग का सुंदरीकरण किया जाए। कॉलेज के टाइम यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जाए। दूर दराज से विद्यालय आने वाले बच्चों से उचित शुल्क लिया जाए।
विज्ञापन

कॉलेज कैंपस के सौ मीटर के इर्द-गिर्द किसी भी दुकान पर मादक पदार्थ न बेचा जाए। प्राथमिक चिकित्सालय पर मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार न किया जाए। विद्यालय शैक्षणिक कार्य पूर्ण होने के बाद अवकाश के समय प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफर सर्टिफिकेट, प्रायोगिक परीक्षा, प्रैक्टिकल एवं प्रवेश पत्र के नाम पर विद्यालयों में धनउगाही पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध तरीके से संचालित विद्यालयों और कोचिंग की जांच की जाए। पीएम आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगाई जाए। हिंदू अग्निदाह केंद्र (श्मशान घाट) का सुंदरीकरण सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही है। इस अवसर पर अक्षत कश्यप, आदित्य पाठक, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवम् गौंड, भानु प्रताप पाल, करुणेश पांडेय, अनमोल मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed