फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Absconded with 70 thousand rupees on the pretext of giving meat

Maharajganj News: मीट देने का झांसा देकर 70 हजार रुपये लेकर हुआ फरार

Fri, 01 Dec 2023 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 01 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Absconded with 70 thousand rupees on the pretext of giving meat
निचलौल। शहर के हिंदी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति को बकरे का मीट देने का झांसा देकर विक्रेता 70 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। जबकि दो दिसंबर को पीड़ित व्यक्ति के छोटी बहन की शादी है। इस मामले में पीड़ित ने बृहस्पतिवार को पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शहर के हिंदी मोहल्ला निवासी सद्दाम अंसारी ने पुलिस को बताया कि शहर के मियां मोहल्ला निवासी एक मीट विक्रेता को उसने बहन की शादी में प्रति किलो पांच सौ रुपये के हिसाब से एक क्विंटल 40 किलो बकरे का मीट और 150 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक क्विंटल 35 किलो मुर्गे का मीट देने के लिए 70 हजार रुपये एडवांस में दिया था। इसी बीच उन्हें सूचना मिली की मीट विक्रेता उनकी रकम लेकर कहीं फरार हो गया है। इतना ही नहीं विक्रेता का संपर्क नंबर भी बंद बता रहा है। वहीं घर के लोग कुछ भी जानकारी देने से आनाकानी कर रहे हैं। हालांकि बहन की शादी आगामी दो दिसंबर को तय है। ऐसे में उन्हें अब चिंता सताने लगी है। प्रभारी उपनिरीक्षक प्रधान यादव यादव ने कहा की मामले में तहरीर मिली है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed