{"_id":"666f66acc5aabbe6b201ac74","slug":"abhyudayas-classes-will-run-in-pg-college-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124778-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीजी काॅलेज में चलेंगी अभ्युदय की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीजी काॅलेज में चलेंगी अभ्युदय की कक्षाएं
Mon, 17 Jun 2024 03:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत प्रतियोगी परीक्षार्थियों को अब निशुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज में इसके लिए कोचिंग सेंटर बनाने की तैयारी है। यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थी को परीक्षा तैयारी के लिए मौका मिलेगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।
कोर्स को-आर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े उत्साही तथा मेधावी छात्र छात्राओं को विभिन्न परीक्षाओं में सहूलियत देने के लिए कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा है। सिविल सेवा परीक्षा, एनडीए, सीडीएस, आईआईटी, जेई, नीट, टीजीटी, पीजीटी, एसएससी व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कक्षाओं का संचालन होगा।
छात्र/छात्रा योजना का लाभ लेने के इच्छुक हों वह पीजी कॉलेज परिसर, जिला समाज कल्याण विभाग, विकास भवन में संपर्क स्थापित कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। 25 जून 2024 तक पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन
कोर्स-को-आर्डिनेटर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नीट के लिए कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र, सिविल सेवा एवं पीसीएस की परीक्षा के प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा स्नातक उत्तीर्ण छात्र अर्ह होंगे। एनडीए परीक्षा के परीक्षण के लिए कक्षा 12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र पात्र होंगे। सीडीएस के परीक्षा प्रशिक्षण के लिए स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे, एसएससी की परीक्षा के प्रशिक्षण में कक्षा-12 में अध्ययनरत अथवा उत्तीर्ण के छात्र पात्र होंगे, नेट की परीक्षा की प्रशिक्षण के लिए परास्नातक अंतिम वर्ष के छात्र अथवा उत्तीर्ण छात्र पात्र होंगे।