फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abhishek tops in five kilometer race

Maharajganj News: पांच किलोमीटर दौड़ में अभिषेक अव्वल

Fri, 08 Mar 2024 07:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 08 Mar 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
Abhishek tops in five kilometer race
महराजगंज। विकास खंड पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को स्व. प्रहलाद यादव स्मारक दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर के अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरे व तीसरे स्थान पर क्रमशः शिवकुमार व पिंकू यादव रहे। उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक सुनील यादव ने बताया कि यह आयोजन चार वर्षों से क्षेत्र के युवाओं में उर्जा भरने के लिए किया जाता है। प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को सेना में भर्ती होने का अवसर मिलता है। प्रतियोगिता में दूर-दराज से आए 27 युवकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान छेदी प्रसाद, बलवंत सिंह, सुनील यादव, रमेश यादव, राहुल, शैलेश यादव, अनीश विश्कर्मा, राजेश्वर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed