फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abhishek of Maharajganj has become the district topper in UP Board Inter

UP Board Result 2025: महराजगंज के अभिषेक 12वीं में बनें जिले के टॉपर, सोशल मीडिया से दूरी बना की तैयारी

Fri, 25 Apr 2025 03:25 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Fri, 25 Apr 2025 03:25 PM IST
सार

अभिषेक ने बताया कि माता माया देवी गृहणी हैं। छोटा भाई अभिजीत रामहर्ष इंटर कालेज में ही कक्षा दसवीं का छात्र हैं। दादा सीताराम खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि  खेल में क्रिकेट पसंद है। संगीत में हिंदी भक्ति गीत सुनना पसंद है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढा़ई की तो सफलता मिली।

विज्ञापन
Abhishek of Maharajganj has become the district topper in UP Board Inter
टॉपर छात्र अभिषेक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के सटे ओबरी गांव रहने वाले अभिषेक मद्धेशिया ने इंटर में 95.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद टॉप किया है। यह रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज निचलौल के छात्र हैं। इनके पिता ब्रह्मानंद मद्धेशिया  निजी स्कूल में प्रधानाचार्य हैं।

विज्ञापन


अभिषेक ने बताया कि माता माया देवी गृहणी हैं। छोटा भाई अभिजीत रामहर्ष इंटर कालेज में ही कक्षा दसवीं का छात्र हैं। दादा सीताराम खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि  खेल में क्रिकेट पसंद है। संगीत में हिंदी भक्ति गीत सुनना पसंद है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया से दूरी बनाकर पढा़ई की तो सफलता मिली। उन्होंने बताया कि स्कूल में पढ़ने के अलावा घर पर रोज सात घंटे पढ़ाई की। कभी-कभी कभार यूट्यूब देखता हूं। उन्होंने बताया कि केवल गणित विषय में कोचिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य विषयों में कोचिंग नहीं की। स्कूल में ही बेहतर ढंग से पढ़ाई की। एसएससी की तैयारी करनी है। इसे ध्यान में रखते हुए आगे की पढ़ाई करनी है। राजनीति में कोई रूचि नहीं है। उन्होंने बताया कि हमेशा पढ़ते रहना चाहिए। दबाव में पढ़ाई करने से सफलता नहीं मिलती है।


इसलिए सभी छात्राओं को स्वयं अभी रूचि के अनुसार अनुशासित ढंग से पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हिंदी के शिक्षक सबसे पसंदीदा शिक्षक हैं। वैसे भी सभी शिक्षकों को स्पेन मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed