फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abhishek and Dheeraj topped in running competition

Maharajganj News: दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक व धीरज अव्वल

Tue, 03 Oct 2023 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Abhishek and Dheeraj topped in running competition
-रोटरी क्लब निचलौल की ओर पांच व ढाई किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिसवा बाजार। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब निचलौल की ओर से पांच व ढाई किलोमीटर मैराथन दौड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें सीनियर वर्ग में अभिषेक सिंह व जूनियर वर्ग में धीरज को पहला स्थान मिला। जिन्हें क्लब ने उपहार व प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया।
पांच किलोमीटर सीनियर वर्ग व ढाई किलोमीटर जूनियर वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों में सीनियर वर्ग के धावकों में सबसे पहले अभिषेक सिंह ने अपने लक्ष्य को पूरा किया। दूसरे स्थान पर पन्नेलाल यादव व तृतीय स्थान पर अभय कुमार ने बाजी मारी। जूनियर वर्ग की ढाई किलोमीटर के दौड़ में धीरज प्रथम, श्यामसुंदर द्वितीय व शुभम सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एक से दस तक स्थान प्राप्त करने वालों को रोटरी क्लब निचलौल के अध्यक्ष कैप्टन मानवेंद्र सिंह, ओए जोसफ, अवधेश चौबे, अरुण पांडेय, डॉ. पंकज त्रिपाठी ने उपहार और प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानवेंद्र सिंह ने कहा कि रोटरी क्लब समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य सामाजिक कार्यों में योगदान दे रहा है। इस दौरान प्रधानाचार्य मृगेंद्र प्रताप सिंह, शंभूनाथ मद्धेशिया, विवेक चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed