फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AAP protests against high electricity rates and power cuts, submits memorandum

Maharajganj News: बिजली की महंगी दरों और कटौती के विरोध में आप का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:29 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against high electricity rates and power cuts, submits memorandum
कलेक्ट्रेट परिसर में बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। 
जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों और स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम कुमार पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।

जिलाध्यक्ष रामकुमार पटेल ने कहा कि गर्मी के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें मिल रही हैं। राजधानी लखनऊ सहित विभिन्न जनपदों में आम जनता, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी बिजली संकट से परेशान हैं। जनता एक ओर महंगी बिजली दरों का बोझ उठा रही है, वहीं दूसरी ओर उसे पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसके लागू होने के बाद अनेक उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। फर्जी बिलिंग, गलत रीडिंग और आर्थिक शोषण की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन उनका प्रभावी समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने, गर्मी के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना लागू करने, स्मार्ट मीटर और फर्जी बिलिंग की निष्पक्ष जांच कराने तथा बिजली दरों में वृद्धि पर रोक लगाने की मांग की।

इसके अलावा उपभोक्ताओं के लिए प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित करने और बाराबंकी की घटना की उच्चस्तरीय जांच कर पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान पशुपति नाथ गुप्ता, दामोदर, राधेश्याम, शिवकुमार, नर्वदेश्वर, ईश्वर, शिवदयाल, हीरा वर्मा, ओमकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed