फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aanganbadi member jayengi ghar ghar

घर-घर पुष्टाहार पहुंचाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Tue, 07 Apr 2020 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi member jayengi ghar ghar
घर-घर पुष्टाहार पहुंचाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए इस समय पूरे देश में लॉकडाउन है। इन परिस्थितियों में आंगनबाड़ी केन्द्रों की सभी गतिविधियां बंद हैं। इसके चलते आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं/सहायिकाओं और अन्य कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान दूसरे राज्यों और शहरों से गांव लौटे लोगों की पहचान करने तथा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने आदि कार्यों में लगाया गया है। अब इसके साथ ही बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने एक नई पहल करते हुए लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने का निर्देश भी दिया है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र कुमार राय ने बताया कि कोरोना वायरस का खतरा उनको ज्यादा रहता है, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। ऐसे में लोगों की प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे, इसके लिए जरूरी है कि लाभार्थियों के घर तक पुष्टाहार पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। इसके लिए यह भी जरूरी है कि इस कार्य से जुड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भी इस दौरान पूरी तरह से सतर्कता बरतें। पोषाहार के वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करें। पुष्टाहार प्राप्त करने वाले लाभार्थी या उनके परिजनों के हस्ताक्षर अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed