फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aam Aadmi Party demonstrated at Saxena Chowk in the city.

Maharajganj News: शहर में सक्सेना चौक पर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Mon, 12 Jan 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party demonstrated at Saxena Chowk in the city.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ गजरे कार्यकर्ता
विज्ञापन

महराजगंज। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर सक्सेना चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय परिषद सदस्य पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा और अत्याचार के खिलाफ वे आवाज क्यों नहीं उठा रहे हैं।



प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि पीएम केवल अपने मित्र अदानी के व्यापारिक हितों को बचाने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ कुछ नहीं बोल रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता उन्हें बोलने के लिए मजबूर कर देगी। आप नेताओं ने कहा कि हाल के महीनों में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले, लिंचिंग और मंदिरों पर अतिक्रमण की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन केंद्र सरकार चुप्पी साधे हुए है। आप नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, खस्ताहाल स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था, बिजली-पानी की कमी जैसे जनमुद्दों पर सरकार विफल है, इसलिए वह सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का सहारा ले रही है ताकि आम जनता भाजपा को वोट देती रहे।
विज्ञापन




पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा, देश की एकता और सद्भावना को बचाने के लिए सच्चाई सामने लानी जरूरी है। जिला महासचिव शिवदयाल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुड्डू ठाकुर और युवा जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन गुप्ता ने भी सरकार की नीतियों की आलोचना की। इस मौके पर बद्री विशाल गुप्ता, कृष्णा कसौधन, नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष संजय पांडेय, विजय अग्रहरी, सदानंद शर्मा, रियासुद्दीन, उमेश गुप्ता, हरिलाल वर्मा, सिकंदर रौनियार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed