फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   aaganwari workers burn menka gandhis statue

आंगनबाड़ी वर्करों ने मेनका गांधी का पुतला जलाया

Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज
ब्यूरो अमर उजाला/ महराजगंज Updated Sat, 14 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
aaganwari workers burn menka gandhis statue
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मेनका गांधी का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं  ने सक्सेना चौराहे पर बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का पुतला  जलाया और आधा घंटे तक चक्का जाम किया। जिलाध्यक्ष सरिता जायसवाल ने कहा की बाल विकास मंत्री मेनका गांधी से  राज्य सभा डाक्टर सत्या नरायन जाटिया की ओर से सवाल किया गया की आंगनबाड़ी कर्मचारियों को स्थाई किया जाए या मानदेय में बढोत्तरी की जाए।
विज्ञापन


मेनका गांधी ने जवाब नहीं दिया। उन्होंने अतिरिक्त मानेदय की धनराशि का गिनाया। उन्हे यह जानकारी होनी चाहिए की आंगनबाड़ी सेंटर केंद्र सरकार की है। केवल प्रदेश सरकार अंशदान देती है। अगर मेनका गांधी अपने दायित्वों का  निवर्हन ठीक ढंग से नहीं कर पा रही है तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना  चाहिए।  संरक्षक  नागेंद्र दूबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नाम तीन सुत्रीय ज्ञापन भी सौंपा गया। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी आंगनबाड़ी व सहायिका को 10 बजे से सायं चार बजे तक कार्य नियमित किया जाए। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिलाने की मांग की जाए। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी नहीं है तो सरकारी कार्यो को क्यों कराया जाता है। इसलिए सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष मंजू गौड़, मंजू सिंह, सरिता  प्रजापति, कुमुद कामिनी, चंदा देवी, आशा जायसवाल, संगीता रौनियार, प्रमिला  त्रिपाठी, मंजू सिंह, सुशीला सिंह, मीरा दूबे, अनीता त्रिपाठी सहित बड़ी  संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed