फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Aadhaar card correction is difficult, long queues are seen at the centres every day.

Maharajganj News: आधार कार्ड में संशोधन दुश्वार, केंद्रों पर रोजाना लग रही लंबी कतार

Sat, 08 Nov 2025 02:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Aadhaar card correction is difficult, long queues are seen at the centres every day.
पोस्ट ऑफिस पर आधार कार्ड बनवाने के लिए लगी भीड़।संवाद
तीन-चार दिन लगातार आने के बाद भी लोगों का नहीं बन पा रहा है आधार कार्ड
विज्ञापन

सुबह से शाम तक लाइन में लगने के बाद भी लोग लौट रहे हैं मायूस
प्रत्येक दिन आधार सुधार केंद्र पर चक्कर लगाने को विवश हैं जरूरतमंद, जिम्मेदार बेखबर
महराजगंज। आधार कार्ड में संशोधन करवाने के लिए लोगों को काफी दौड़-भाग करनी पड़ रही है। जरूरतमंद इधर-उधर भटकने को विवश हैं। केंद्रों पर लगी भीड़ की वजह से कई दिन चक्कर काटना पड़ रहा है। परेशान लोगों की सुनने वाला कोई नहीं है। 2,000 से अधिक लोग समस्या से पीड़ित हैं। कलक्ट्रेट के पास मुख्य डाकघर पर प्रत्येक दिन लोग आधार कार्ड में सुधार से जुड़ी अलग-अलग प्रकार की समस्याएं लेकर पहुंचते हैं। ज्यादातर को निराशा हाथ लगती है।
शुक्रवार को करीब 11 बजे मुख्य डाकघर गेट के पास सर्वेश बाइक किनारे करके खड़े थे। फोन पर किसी से बात करने के दौरान समस्या गिनाने लगे। उनकी बातचीत से लगा कि वह बेहद परेशान हैं। बातचीत में उन्होंने बताया कि एक माह पहले नाम में कुमार जोड़ने के लिए पैन कार्ड देकर आवेदन किया था। 10 दिन बाद रिपोर्ट आया की तकनीकी कारणों से अस्वीकृत हो गया है। सेंटर पर पूछने के बाद भी सटीक जानकारी नहीं मिली। एक सप्ताह से प्रत्येक दिन इसे ठीक कराने के लिए आ रहा हूं, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि एक कर्मी ने बताया कि निवास प्रमाण पत्र बनवाकर लाइए तो समस्या दूर हो जाएगी। निवास बनवाने गया तो वहां आधार में दर्ज नाम ही पोर्टल स्वीकार कर रहा है। ऐसे में वह भी नहीं बन सका। अब समझ में नहीं आ रहा है कि समस्या दूर कैसे होगी। बैंक में ई केवाईसी भी लंबित है। अगर दो तीन माह में ई केवाईसी नहीं हुई तो खाता भी बंद हो जाएगा। ये बातें कहते हुए वह व्यवस्था को कोसते हुए चले गए।
विज्ञापन

गेट से आगे बढ़ने पर तमाम लोग मिले। सभी अलग-अलग समस्या से परेशान थे। बढ़या फार्म में राजकुमार यादव ने बताया कि आधार में जन्मतिथि परिवर्तित करानी है। दो दिन से आ रहा हूं। कल नंबर भी आ गया लेकिन बात नहीं बन सकी। आज भी दोपहर हो गई है। पता नहीं क्या होगा। वहीं हरखपुरा गांव के मंजेश चौहान ने भी यही समस्या बताई। उन्होंने बताया कि तीन दिन हो गए हैं। प्रत्येक दिन करीब 10 बजे आ जाता हूं, लेकिन नंबर नहीं आता है। डाकघर के बरामदे नीतिश पटेल मिले। उनके साथ बेटा नैतिक पटेल भी था। वह बेटे को आगे चलने के लिए कहते हुए तेजी से बढ़कर कतार में खड़े हो गए। उन्होंने बताया कि बेटे के स्कूल में आधार कार्ड मांगा जा रहा है। सेंटर पर पहुंचने के बाद भीड़ ज्यादा हो गई है। नंबर लगने के बाद भी आधार कार्ड नहीं बन पा रहा है। आधार बनवाने के लिए शुक्रवार को सुबह आठ बजे ही आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिपरिया गांव के मोहम्मद फारूक ने बताया कि तीन दिन से चक्कर लगा रहा हूं। पत्नी साजिदा का आधार कार्ड बनवाना है। भीड़ के कारण परेशानी हो रही है। जिनका जुगाड़ है, वे लोग बगैर कतार के ही काम कराने के बाद चले जा रहे हैं। दरहटा गांव के अशफाक हुसैन के बेटे आरिफ अली का आधार बनना है। वह भी परेशान दिख रहे थे। उन्होंने बताया कि चार दिन से सुबह 10 बजे आ रहा हूं लेकिन काम नहीं हो रहा है।
कोट.....
चार दिन से आधार कार्ड सेंटर पर पहुंच कर लाइन लगा रहा हूं लेकिन सुबह आने के बाद भी सेंटर वाले बोल रहे हैं कि नंबर ज्यादा लग गया है। कल आइए, ऐसे करते करते चार दिन बीत चुके हैं। बेटे अनुराग का आधार कार्ड बनवाना था लेकिन नहीं बन पा रहा है।
-राजू चौधरी, चौक बाजार

दो दिन से लगातार आधार कार्ड सेंटर का चक्कर लगा रहा हूं। चार बेटी और एक बेटे के आधार कार्ड में सुधार कराना है। बच्चों का आधार बना है लेकिन उनका फिंगर नहीं लगा है, इस वजह से स्कूल में और किसी भी फॉर्म को भरने में दिक्कत हो रही हैं सुबह से ही लाइन में हूं।

देवनाथ, ग्राम मोरवन
वर्जन.....
सेंटर पर नियम के अनुसार कार्य किया जा रहा है। किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। सेंटर पर आने वाले लोगों कोई समस्या नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा जाता है।
-योगेश शर्मा, पोस्टमास्टर, प्रधान डाकघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed