फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   a youth died in accident

Maharajganj News: जानवर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Mon, 24 Apr 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज। Updated Mon, 24 Apr 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
a youth died in accident
मृतक मोहम्मद वैश का फाइल फोटो, संवाद
गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज जंगल में रविवार को दिन में एक बजे के करीब फरेंदा से घर गोरखपुर लौटते समय जंगली जानवर के टकराने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसने हेलमेट नहीं पहना था। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी बनकटी ले गई। जहां से एक की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल काॅलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गोरखपुर जिले के गोरखनाथ, जाहिराबाद निवासी मोहम्मद वैश (24) अपने साथ मोहम्मद उजैर को बाइक पर बैठाकर फरेंदा कस्बे में किसी काम के सिलसिले में आए थे। करीब एक बजे घर लौट रहे थे। एलबीएस पीजी काॅलेज के सामने पहुंचे थे कि जंगली जानवर सड़क पार कर रहा था। उससे वह टकरा कर सड़क पर गिर गए। दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना को देखते ही स्थानीय लोगों ने सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई। जहां पर मोहम्मद वैश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घटनास्थल कैम्पियरगंज क्षेत्र का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर सूचना वहां दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में पसर गया मातम
गोरखपुर से किसी काम के सिलसिले में फरेंदा आए युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, युवक की मौत की खबर उनके दोस्तों व रिश्तेदारों को हुई तो बड़ी संख्या में लोग सीएचसी बनकटी पहुंच गए। जहां पर पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया।

मृतक मोहम्मद वैश तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके दो छोटे भाई मोहम्मद फैज व मोहम्मद जैद दहाड़ें मार कर रोने लगे। भाई के शव को देखते ही लिपट कर रोने लगे। वहीं, पिता अब्दुल सलीम को बेटे की मौत की खबर मिली तो अवाक रह गए। लोगों ने बताया कि मोहम्मद वैश गोरखनाथ मंदिर परिसर में दुकान करते थे। वह ईद की छुट्टी के कारण अपने दोस्त के साथ बाइक से घूमने के लिए फरेंदा आए थे। जहां से लौटते समय हादसे के शिकार हो गए।


सड़क हादसे में लगातार युवक गवां रहे जान
  • गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर आए दिन युवा सड़क हादसे में अपनी जान गवां रहे हैं। बाइक सवार हेलमेट पहनने पर भी विशेष जोर नहीं दे रहे हैं। इसका नतीजा है कि अक्सर बाइक सवारों की दुर्घटना में जान चली जा रही है। हेलमेट पहनने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाता है। फिर भी हादसों में कमी नहीं आ रही है।
  • केस नंबर एक-16 फरवरी को बाजारडीह के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उदितपुर निवासी सुग्रीव की मौत हो गई थी।
  • केस नंबर दो- 25 फरवरी को निरनामपूर्वी के अंकित चौधरी (27) की कैम्पियरगं फरेंदा जंगल में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई थी।
  • केस नंबर तीन-22 अप्रैल को बृजमनगंज के नैनसर निवासी संजय चौहान (32) की बाइक की टक्कर में मौत हो गई। वहीं, उनका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed