फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man who had come to his maternal grandmother's house died under suspicious circumstances

Maharajganj News: ननिहाल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 06 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A young man who had come to his maternal grandmother's house died under suspicious circumstances
पनियरा। क्षेत्र के ग्राम पंचायत माधोनगर के प्रदुम्न सिंह टोला में ननिहाल आए युवक की शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गोरखपुर जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत राजाबारी जसवल निवासी सूर्यभान सिंह 24 वर्ष, माधोनगर निवासी अपने मामा विनोद सिंह के घर आया था। बड़ी मामी सोनी के मुताबिक रात में खाना खाकर सोया था। सुबह शौचालय गया और देर तक बाहर नहीं निकाला। आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज मुजुरी मनोज कुमार यादव के अनुसार, सुबह करीब साढ़े छह बजे सोनी पुलिस चौकी पर आई और बताया कि उनके यहां शौचालय में एक व्यक्ति अचेत पड़ा है। वहां पहुंचने देखा गया कि लोगों ने शौचालय का दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकालकर लिटा दिया था। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके मामा विनोद सिंह बाम्बे व संजय सिंह बंगलौर में रहकर काम कर रहे हैं। घर पर सिर्फ उसकी मामियां ही थीं। उधर, मृतक के पिता चरण सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह उसकी मामी सोनी व पुलिस ने फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनियरा निर्भय कुमार सिंह के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने पर ही इस संबंध में कुछ बताया जा सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed