फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man plucking mangoes fell on the road after a branch broke and he died.

Maharajganj News: आम तोड़ रहा युवक पेड़ की डाली टूटने से सड़क पर गिरा, मौत

Wed, 10 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
A young man plucking mangoes fell on the road after a branch broke and he died.
गंगा प्रसाद की मौत पर रोते-बिलखते परिजन।  
पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर का मामला
विज्ञापन

घर के सामने लगे पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था युवक

महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर में मंगलवार की सुबह घर के सामने आम तोड़ते समय एक 27 वर्षीय युवक की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। मृतक माता-पिता की संतानों में छह बहनों के बाद एकलौता पुत्र था। घटना से युवक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
जानकारी के अनुसार, युवक गंगा प्रसाद घर के सामने लगे पेड़ पर चढ़कर कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान पेड़ की डाली टूट गई और वह मुंह के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग दौड़कर आए और उसे पीएचसी पर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बताया गया है कि मृतक की दो साल पहले शादी हुई थी और उसकी नौ माह की बेटी अनुष्का है। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में संजय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिन गया 9 माह की पुत्री के सिर से पिता का साया
आम तोड़ते समय पेड़ से गिरकर युवक गंगा प्रसाद के निधन से पत्नी सोनी बेसहारा हो गई है। साथ ही उसकी नौ माह की पुत्री अनुष्का के सिर से पिता का साया छिन गया है। गंगा प्रसाद की पत्नी सोनी कातर निगाहों से घर पर जुटी भीड़ को देखे जा रही थी। उसका विलाप देख सबकी आंखें नम हो गईं। गंगा प्रसाद परदेश रहकर पेंट पालिश का काम करता था। उसी की कमाई पर परिवार की आजीविका निर्भर थी।

कुछ दिन पूर्व ही वह घर आया था। मृतक के पिता सोमनाथ और माता चंद्रावती देवी का बहुत पहले ही स्वर्गवास हो गया था। माता-पिता के निधन के बाद उसकी बड़ी बहनों ने ही उसे पाला-पोसा था। गंगा प्रसाद अपने परिजनों का एकमात्र सहारा था। घटना से पत्नी सोनी सहित परिजनों का रो-रो के बुरा हाल है। उसको ढांढ़स बंधाने के लिए किसी के भी पास शब्द नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed