फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man injured in a road accident died during treatment.

Maharajganj News: मार्ग दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Mon, 17 Nov 2025 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
A young man injured in a road accident died during treatment.
परसामलिक। बीते आठ नंवंबर को थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सेखुआनी टोला नौडिहवा चौराहे पर दो बाइक की टक्कर में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। आस-पास के लोगों की मदद से घायल युवक को सीएचसी रतनपुर भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन घायल युवक को नेपाल के मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया था। शनिवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के नौतनवां ठूठीबारी मुख्य मार्ग के नौडिहवा चौराहे पर बीते आठ नवंबर की शाम को ग्राम पंचायत सेखुआनी निवासी राजकमल अपने बाइक पर अपने दोस्त अजय कुमार गौतम (30) के साथ सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। सामने से आ रही बाइक में टक्कर हो गई थी। टक्कर में बाइक सवार अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको नेपाल के भैरहवा स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। शनिवार की रात हालत बिगड़ी गई इससे उनकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

मृतक चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। मृतक के बड़े भाई जनक,राजू, शैलेश और मृतक की पत्नी पूजा व एक वर्ष की पुत्री है। पति की मौत पर पत्नी पूजा का रो-रो कर बदहवास हो जा रही है। माता सोना देवी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed