फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man from Sohgi-Barwa who went fishing in the sea off Mumbai has been missing for five days.

Maharajganj News: मुंबई में समुद्र में मछली पकड़ने गया सोहगीबरवा का युवक पांच दिन से लापता

Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
A young man from Sohgi-Barwa who went fishing in the sea off Mumbai has been missing for five days.
विज्ञापन

साथियों ने दी परिजन को सूचना, पत्नी नौ माह की गर्भवती

परिजन ने सर्च ऑपरेशन तेज कराने की लगाई गुहार
निचलौल। मुंबई में समुद्र में मछली पकड़ने गए सोहगीबरवा के भोथहा निवासी चंदन मांझी (35) पांच दिनों से लापता हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। चंदन के साथ काम करने वाले गांव के ही सुभाष और दिनेश ने उनके लापता होने की सूचना परिजन को दी। इसके बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, चंदन मांझी आजीविका के लिए मुंबई के वसई क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी किला के पास मछली पकड़ने का काम करते थे। परिजन के अनुसार वह समुद्र में मछली पकड़ने के लिए गए थे लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। साथी मजदूरों की सूचना के बाद परिजन अपने स्तर से उनकी तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन



पत्नी नौ माह की गर्भवती, चार बेटियों की चिंता

चंदन के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां हैं। उनकी पत्नी नौ माह की गर्भवती हैं। परिजन उनकी सलामती की उम्मीद लगाए बैठे हैं और लगातार उनके वापस लौटने की राह देख रहे हैं। परिजन ने पुलिस और संबंधित प्रशासन से समुद्र में सर्च ऑपरेशन तेज कराने की मांग की है। वहीं किसी तरह की साजिश की आशंका होने पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पुलिस प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। मामले से सोहगीबरवा थाना प्रभारी को अवगत कराया गया है। परिजन से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटाने के बाद उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed