फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A young man abducted a girl who had gone to see the fair

Maharajganj News: मेला देखने गई युवती को भगा ले गया युवक

Tue, 17 Dec 2024 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 17 Dec 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
A young man abducted a girl who had gone to see the fair
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा करनौती में मेला देखने गई एक गांव की युवती को दूसरे गांव का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया। परिजन युवती की तलाश करते रहे। सफलता नहीं मिली तो पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी व उसके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी रविवार को करनौती कुटी पर मेला देखने गई थी। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आई तो उसकी तलाश करना शुरू किया। जांच पड़ताल में पता चला कि उसे इसी थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर चकिया टोला बरैठवा का एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उसे भगाने में आरोपी युवक का एक अन्य साथी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

उधर, सोमवार को भगाई गई युवती कानपुर जीआरपी पुलिस के पास पहुंची। उसने पुलिस को आपबीती बताई। जीआरपी पुलिस ने पीड़ित परिवार को इसकी सूचना दी। युवती का आरोप है कि उसे कानपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर आरोपी फरार हो गया। संवादे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed