फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A video of him performing stunts in the middle of the road on the Gorakhpur-Sonauli National Highway went viral.

Maharajganj News: हाईवे पर स्टंट कर रील बनाने वाली युवती समेत तीन पर कार्रवाई

Thu, 08 Oct 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
A video of him performing stunts in the middle of the road on the Gorakhpur-Sonauli National Highway went viral.
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के बीच स्टंट करते हुए रील बनाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के मामले में पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। फरेंदा पुलिस ने रील बनाने में प्रयोग करने वाले दोनों बाइक कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह के अनुसार, इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो साझा किया गया था। पोस्ट में सड़क पर युवती के रील बनाने और इससे हादसे की आशंका को लेकर सवाल उठाए गए थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने इसकी जांच शुरू की। जांच में पता चला कि प्रसारित वीडियो फरेंदा थाना क्षेत्र के मथुरानगर टोला ढोढापुर स्थित गोरखपुर-सोनौली एनएच मार्ग का है। पुलिस के अनुसार, वीडियो में युवती सड़क पर स्टंट करते हुए रील बना रही थी। इस दौरान वाहन को लापरवाहीपूर्वक चलाया गया, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ने की स्थिति बनी।
विज्ञापन

पुलिस ने युवती की पहचान प्रीति चौधरी निवासी हनुमान नगर, थाना कैंपियरगंज, जनपद गोरखपुर, हाल मुकाम मथुरानगर ढोढापुर, थाना फरेंदा, महराजगंज के रूप में की है। उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed