फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A total of 36 lakh saplings will be planted in the district, preparations completed

Maharajganj News: जिले में कुल 36 लाख पौधाें का होगा रोपण, तैयारी पूरी

Fri, 07 Jul 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
A total of 36 lakh saplings will be planted in the district, preparations completed
- सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में 28 लाख तो गोरखपुर वन प्रभाग में आठ लाख पौधों को रोपित करने का होगा कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले को हरा-भरा रखने के उद्देश्य से इस बार कुल 36 लाख पौधों को रोपित किया जाएगा। इसमें 28 लाख पौधे जहां सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग में रोपे जाएंगे वहीं आठ लाख पौधे गोरखपुर वन प्रभाग क्षेत्र में रोपित हाेंगे। पौधों को रोपित करने के लिए सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के 20 स्थलों से उठान होगा।

सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग की ओर से प्रभाग क्षेत्र के सदर, मिठौरा, सिसवा, निचलौल, घुघली, रतनपुर व लक्ष्मीपुर ब्लॉकों में रोपित किए जाने वाले 28 लाख पौधे के लिए विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। वन विभाग 2,04,100, पर्यावरण विभाग 86,000, ग्राम्य विकास विभाग 16,09,640, पंचायती राज विभाग 1,99,000, रेशम विभाग 2,000, नगर विकास विभाग 12,000, जलशक्ति विभाग 10,000, स्वास्थ्य , रक्षा व प्राविधिक शिक्षा विभाग पांच-पांच हजार, गृह विभाग 7,420, उद्यान 1,92,000, बेसिक शिक्षा 15 हजार, माध्यमिक शिक्षा विभाग नौ हजार, सहकारिता विभाग 6,860, कृषि विभाग 3,10,000, लोक निर्माण विभाग 13,000, राजस्व विभाग 1,30,000 एवं उद्योग विभाग आठ हजार पौध लगवाएगा। पौधों का उठान सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के कुल 20 नर्सरियों से होगा। सोहगीबरवां वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी पुष्प कुमार कांधला ने बताया कि पौधरोपण को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


इन पांच ब्लॉकों में गाेरखपुर वन प्रभाग देगा पौधा
पनियरा, परतावल, बृजमनगंज, धानी व फरेंदा ब्लॉक में आठ लाख पौधरोपण का लक्ष्य निर्धारित है। इन पौधों की व्यवस्था पनियरा व फरेंदा रेंज परिसर के नर्सरियों से होगा। पौधरोपण के संबंध में सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विकास यादव, प्रभागीय वनाधिकारी गोरखपुर वन प्रभाग



जिले में हरियाली को विकसित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व वन विभाग कटिबद्ध है। दोनों वन प्रभागों को मिलाकर इस बार कुल 36 लाख से अधिक पौधों को रोपित किया जाएगा।
-
सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed