फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A student was molested while going home from the market, case registered against three

Maharajganj News: बाजार से घर जा रही छात्रा से छेड़खानी, तीन पर केस दर्ज

Mon, 19 Aug 2024 05:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 19 Aug 2024 05:13 PM IST
विज्ञापन
A student was molested while going home from the market, case registered against three
कोल्हुई। क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग छात्रा से दूसरे समुदाय के युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नाबालिग छात्रा शनिवार शाम को कोल्हुई से कुछ सामान लेकर घर जा रही थी। आरोप है कि गांव के सिवान में पुल के पास पहुंची थी तभी पीछा करते आ रहे तीन लड़के छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा डर कर चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर कुछ लोग मौके पर पहुंचे, जिसे देखकर आरोपी भाग निकले। देखते देखते मामला दो समुदायों के बीच मामला गरम हो गया। सूचना पाकर पहुंची कोल्हुई पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले को शांत कराया।
विज्ञापन


मामले में छात्रा के भाई ने थाने में शिकायत कर क्षेत्र के तीन युवकों पर आरोप लगाया कि ये तीनों युवक आये दिन कमेंट करते रहते थे। शुक्रवार को भी छेड़छाड़ की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ धारा 74, 352 बीएनएस व 7, 8 लैंगिक अपराध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं लड़की के परिजन डरे हुए हैं उनका कहना है कि आरोपी के घर वाले काफी दबंग हैं। थानाध्यक्ष कोल्हुई सतेंद्र रॉय ने बताया कि लड़की के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed