{"_id":"67fb6c2da5fb7a7cc80bcd4c","slug":"a-shopkeeper-beat-up-a-visitor-while-taking-prasad-at-lehra-temple-in-maharajganj-injuring-him-2025-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: लेहड़ा मंदिर में प्रसाद विक्रेता की दबंगई, मां, बेटियों संग मासूम को पीटा- जानिए क्यों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: लेहड़ा मंदिर में प्रसाद विक्रेता की दबंगई, मां, बेटियों संग मासूम को पीटा- जानिए क्यों
Sun, 13 Apr 2025 01:18 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:18 PM IST
सार
प्रसाद विक्रेता ने उन्हें अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने के बदले मुफ्त ठहरने का प्रस्ताव दिया। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने दर्शनार्थी परिवार से विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
घायल मां-बेटी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित लेहड़ा दुर्गा मंदिर में एक घटना सामने आई है। शनिवार देर रात धर्मशाला में ठहरने को लेकर दर्शनार्थियों और दुकानदारों के बीच विवाद हो गया। गोरखपुर के इस्माईलपुर की रहने वाली ऊषा देवी अपने परिवार के साथ दुर्गा मंदिर में कढ़ाई चढ़ाने आई थीं।
विज्ञापन
रात होने के कारण वह धर्मशाला में ठहरना चाहती थीं। प्रसाद विक्रेता ने उन्हें अपनी दुकान से प्रसाद खरीदने के बदले मुफ्त ठहरने का प्रस्ताव दिया। कुछ देर बाद कुछ लोगों ने दर्शनार्थी परिवार से विवाद शुरू कर दिया। उन्होंने ऊषा देवी, उनकी चार पुत्रियों और 4 वर्षीय नाती कृष्णा समेत आधा दर्जन लोगों मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन