{"_id":"65c36e890fa03b9fd008bf86","slug":"a-robbery-conspiracy-was-hatched-to-grab-the-groups-money-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-115312-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: समूह की रकम हड़पने के लिए रची लूट की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: समूह की रकम हड़पने के लिए रची लूट की साजिश
Wed, 07 Feb 2024 05:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 07 Feb 2024 05:42 PM IST
विज्ञापन
कोठीभार थानाक्षेत्र के बसडीला में लूट की घटना की सूचना देने वाला माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट अविनाश अपने ही बुने जाल में फंस गया। उसकी नियत समूह की महिलाओं से जमा कराई गई रकम हड़पने की थी, लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाया। पुलिस ने कुछ ही घंटे में आरोपी की योजना पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
नंदाभार निवासी माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एजेंट अविनाश गुप्ता कुइयां गांव से कलेक्शन का पैसा लेकर बंदी ढाले की तरफ जा रहा था। उसने लूट की योजना पहले से ही बना रखी थी। बसडीला गांव के पास पहुंचकर उसने अपने कंपनी के मैनेजर और डायल 112 पर फोनकर लूट होने की सूचना दी। सूचना पर कोठीभार थाने की पुलिस हरकत में आ गई और कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटना का पर्दाफाश करने के लिए कोठीभार पुलिस के साथ एसओजी, स्वाट व सर्विलांस टीम को लगाया दिया।
विज्ञापन
पुलिस की पूछताछ में अविनाश बार-बार अपना बयान बदल रहा था, जिससे वह संदेह के घेरे में आ गया। घटना का खुलासा करते हुए एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि अविनाश गुप्ता ने लूट की घटना का समय 11.15 बजे बताया था। घटना स्थल के आस-पास चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। 11:5 बजे अविनाश गुप्ता बसडिला के समीम एक खाद भंडार की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अकेले घटनास्थल की तरफ से बंदी ढाला की तरफ जाते हुए दिखाई दिया।
विज्ञापन
11:14 बजे पुन: बंदी ढाला से वापस घटनास्थल की तरफ जाते दिखा। उसी समय एक बाइक अविनाश गुप्ता के पीछे दिखाई दी। इससे यह स्पष्ट हो गया की उसके साथ लूट की घटना नहीं हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार भी कर लिया कि उसने ही रकम हड़पने के लिए लूट की योजना बनाई थी। आरोपी के मैनेजर ऋषिकेश मिश्रा की तहरीर पर कोठीभार थाने में अविनाश गुप्ता, उसके मित्र प्रियांशु शर्मा व राहुल चौधरी के खिलाफ केस दर्ज कर तीनों को जेल भेज दिया गया।