फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A python snake was hanging on the roof of a tempo in Maharajganj, the passengers were scared.

Maharajganj News: ऑटो के छप से लटक रहा था अजगर, सिर के ऊपर सांप देख सहमें बैठे यात्री- मचने लगा शोर-हंगामा

Mon, 19 Aug 2024 04:52 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 19 Aug 2024 04:52 PM IST
सार

महराजगंज स्थित निचलौल शहर के कटरा चौराहे पर एक ऑटो सवार लोगों में सोमवार को उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब ऑटो की छत के पैनल से अजगर सांप लटकता दिखा। सिर के ऊपर लटकते सांप को देख यात्री सहम उठे। फिर यात्री ऑटो से छलांग लगाते हुए चीख चिल्लाने लगी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने वन विभाग को दी।

विज्ञापन
A python snake was hanging on the roof of a tempo in Maharajganj, the passengers were scared.
टेंपो के ऊपरी पैनल पर लटका अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महराजगंज स्थित निचलौल शहर के कटरा चौराहे पर एक ऑटो सवार लोगों में सोमवार को उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया, जब ऑटो की छत के पैनल से अजगर सांप लटकता दिखा। सिर के ऊपर लटकते सांप को देख यात्री सहम उठे। फिर यात्री ऑटो से छलांग लगाते हुए चीख चिल्लाने लगी।

विज्ञापन



कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी जानकारी किसी ने वन विभाग को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ऑटो से अजगर को रेस्क्यू कर कब्जे में ले लिया। ऑटो में चालक समेत करीब छह यात्री बैठे थे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ऑटो झूलनीपुर से सवारियों को बैठाकर निचलौल शहर छोड़ने आया था। ऑटो में चालक समेत छह सवारी बैठे थे। ऑटो में सवारियों के साथ अजगर भी सफर कर शहर तक पहुंच गया। इसी बीच ऑटो में पीछे की सीट पर बैठी सुमन की नजर अचानक छत के पैनल से लटके सांप की पूंछ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह ऑटो रोकने के लिए चीखने चिल्लाने लगी। ऑटो की गति धीमा होते ही वह हड़बड़ाकर सीट से नीचे उतर आई। फिर अन्य यात्री भी आनन फानन में ऑटो से बाहर निकले। उसके बाद मौके पर जुटे लोग मोबाइल से सांप का वीडियो भी बनाया। इस दौरान यात्रियों में घंटो हड़कंप मचा हुआ था।


निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने कहा की ऑटो में लटके अजगर सांप को रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। इन्होंने लोगों को सलाह दी कि बरसात का मौसम चल रहा है। ऐसे में वाहन में बैठने या फिर सफर करने से पहले अगल बगल जांच पड़ताल कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed