{"_id":"67b3326529333fdffd077c84","slug":"a-proposal-of-rs-3711-crore-was-passed-in-the-kshetra-panchayat-meeting-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-142874-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 37.11 करोड़ का प्रस्ताव पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 37.11 करोड़ का प्रस्ताव पारित
Mon, 17 Feb 2025 06:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Feb 2025 06:28 PM IST
विज्ञापन
परसामलिक। रतनपुर सभागार में सोमवार को ब्लाॅक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की खुली बैठक हुई। इसमें 37.11 करोड रुपये से विकास कार्यों को कराने की मंजूरी मिली।
खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्रा ने पिछली कार्रवाई की पुष्टि करते हुए एनआरएलएम योजना पर विचार, मनरेगा के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत की कार्य योजना 2025-26 तथा लेबर बजट ग्राम पंचायत/क्षेत्र पंचायत वर्ष 2025-26 के अनुमोदन पर विचार, राज्य वित्त आयोग एवं 15वां वित्त आयोग (टाईड/अनटाईड ग्रांट) के कार्य योजना वर्ष 2025-26 पर विचार, रवि योजना प्रगति पर विचार आदि एजेंडा रखा।
नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि जब से भाजपा की डबल इंजन की सरकार आई है तभी से विकास की गंगा बह रही है। बैठक में क्षेत्र पंचायत वित्त आयोग में 3.15 करोड़, 15वां वित्त आयोग 4.42 करोड़ व मनरेगा में 3.84 करोड़ का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
वहीं ग्राम पंचायत मनरेगा के लिए 25.70 करोड़ अनुमोदन के लिए भेजा गया। इस दौरान एडीओ आईएसबी बिस्मिलाह खान, एडीओ एजी सोनू कुमार, भाजपा वरिष्ठ नेता प्रदीप पांडेय, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य रहमतुल्लाह उर्फ पतई, वसीम अहमद, बाबूराम यादव, राम अशीष यादव मौजूद रहे। संवाद