{"_id":"6abad151e47040ec8502c923","slug":"youth-eating-pakoras-suddenly-suffers-seizure-dies-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-186064-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पकौड़ी खा रहे युवक को अचानक आने लगा झटका, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पकौड़ी खा रहे युवक को अचानक आने लगा झटका, मौत
विज्ञापन
दोस्त के साथ बैठकर खा रहा था पकौड़ी, झटके आने के बाद मुंह से निकलने लगा झाग
निचलौल। निचलौल नगर के घोड़हवा वार्ड में सोमवार शाम दोस्त के साथ बगीचे में बैठकर पकौड़ी खा रहे युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। युवक के शरीर में झटके आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा कोहड़वाल निवासी आदित्य गोंड पुत्र अमरनाथ निचलौल स्थित एक पैथोलॉजी पर काम करता था। उसके बचपन के दोस्त अविनाश प्रजापति ने बताया कि सोमवार शाम करीब पांच बजे दोनों घोड़हवा वार्ड स्थित गायत्री मंदिर के पास ठेले से पकौड़ी खरीदकर पश्चिम सिवान स्थित बगीचे में चले गए। दोनों ने पकौड़ी खाना शुरू ही किया था कि आदित्य को अचानक झटका आने लगा और उसके मुंह से झाग निकलने लगा। अविनाश के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आदित्य को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।