{"_id":"6a1d7906fc3bbe60c0045a8f","slug":"a-pregnant-woman-died-after-an-operation-at-a-private-hospital-in-maharajganj-and-her-family-created-a-ruckus-2026-06-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप-शव सड़क पर रखकर किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप-शव सड़क पर रखकर किया जाम
Mon, 01 Jun 2026 05:51 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Mon, 01 Jun 2026 05:51 PM IST
सार
निचलौल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। सूचना मिलते ही मौके पर निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोगों को समझाती पुलिस और मृतक महिला की फाइल फोटो
- फोटो : स्त्रोत- परिजन
विस्तार
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेंज कार्यालय के सामने शव सड़क पर रखकर सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब आधे घंटे बाद जाम खत्म कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, निचलौल थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में भर्ती प्रसूता का ऑपरेशन किया गया था। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन
नाराज परिजन महिला का शव लेकर रेंज कार्यालय के सामने पहुंचे और सिसवा-निचलौल मुख्य मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सूचना मिलते ही निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने परिजनों को समझाकर जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद करीब आधे घंटे बाद परिजनों ने जाम खत्म किया और यातायात बहाल हो सका। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन