फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A new transformer will be installed, providing relief from the problem of overload

Maharajganj News: लगेगा नया ट्रांसफाॅर्मर, ओवरलोड की समस्या से मिलेगी राहत

Sat, 01 Mar 2025 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 01 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A new transformer will be installed, providing relief from the problem of overload
महराजगंज। बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए भिटौली विद्युत उपकेंद्र में पांच एमवीए का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाया जा रहा है। इसके तहत एक इनकमिंग और दो आउटगोइंग के पांच एमवीए के नए पैनल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। इसके अलावा क्षेत्र में दो नए फीडर भी बनाए जाएंगे। इससे ओवरलोड की समस्या से निजात मिलेगी। इस परियोजना पर कुल एक करोड़ दस लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भिटौली विद्युत उपकेंद्र से करीब 13,000 उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। यहां पर पांच एमवीए क्षमता का एक ट्रांसफाॅर्मर लगा है। लेकिन, अत्यधिक लोड के कारण उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती की समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है। ऐसे में विभाग की ओर से पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफाॅर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इसके अलावा बिजली विभाग की ओर से दो नए फीडर बनाए जाने की भी योजना प्रस्तावित है। इसके तहत 11,000 वोल्टेज की नई लाइन बनाई जाएगी।
दो नए फीडर को शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे लोड का संतुलन बेहतर होगा और प्रत्येक फीडर पर उपभोक्ताओं की संख्या कम हो जाएगी। वर्तमान में उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग के कारण बार-बार बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। ट्रांसफाॅर्मर पर अधिक लोड होने से कई बार ब्रेकडाउन की स्थिति भी उत्पन्न हो जाती है।
इससे उपभोक्ताओं को घंटों तक बिजली की समस्या का सामना करना पड़ता है। लेकिन, नए ट्रांसफाॅर्मर और नए फीडर स्थापित होने के बाद इस समस्या से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा।

बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे ट्रांसफाॅर्मर और फीडर पर अधिक लोड पड़ता है।
इससे उपभोक्ताओं को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता है। लेकिन, भिटौली विद्युत उपकेंद्र को अपग्रेड करने के बाद उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed