फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A memorandum was submitted to the SP in protest against the attack on the village head.

Maharajganj News: ग्राम प्रधान पर हमले के विरोध में एसपी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 07 Mar 2026 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
A memorandum was submitted to the SP in protest against the attack on the village head.
अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने अभियुक्तों के तत्काल गिरफ्तारी की मांग की
विज्ञापन

महराजगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन ने ग्राम प्रधान अम्बरीष शाही पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कार्यालय पहुंचकर अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई और पीड़ित प्रधान को पुलिस सुरक्षा प्रदान करने की मांग की।



जिलाध्यक्ष अनिल कुमार जोशी ने बताया कि सिंहपुर गांव के ग्राम प्रधान अंबरीश शाही तीन मार्च की रात करीब 9:30 बजे ग्रामसभा की समस्याओं को लेकर पकड़ी पुलिस चौकी जा रहे थे। इसी दौरान कुलदीप, प्रदीप, रितेश, मनीष और नीरज नामक ग्रामवासियों ने हथियारों से लैस होकर पहले से घात लगाकर उनका पीछा किया। प्रधान के पहुंचते ही इन लोगों ने जान से मारने के इरादे से उन पर हमला कर दिया। बुरी तरह मारपीट करने के बाद जब प्रधान अचेत होकर गिर पड़े तो अभियुक्त उन्हें मरा समझकर मौके से फरार हो गए। प्रधान ने हमलावरों के खिलाफ कोतवाली सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है लेकिन अभी तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन

संगठन का आरोप है कि ये अभियुक्त आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वे नियमित रूप से ग्रामवासियों के साथ मारपीट करते रहते हैं। कई मामले थाने तक पहुंचने से पहले ही दब जाते हैं। घटना से ग्राम प्रधानों में रोष व्याप्त है। संगठन ने मांग की है कि अंबरीश शाही के जान-माल की सुरक्षा के लिए तत्काल पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट लगाकर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




ज्ञापन सौंपने के दौरान रमेश सिंह, अमरजीत साहनी, अंबरीश शाही, मुन्नी निषाद, बैजनाथ, सुरज सिंह, गौतम पटेल, विवेक प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारी और ग्राम प्रधान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed