फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A man who withdrew Rs 1 lakh from the bank lost his money.

Maharajganj News: बैंक से एक लाख निकालकर निकले व्यक्ति के रुपये गायब

Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A man who withdrew Rs 1 lakh from the bank lost his money.
नौतनवा। शुक्रवार को एक व्यक्ति का पेंशन का एक लाख रुपये बैंक से बाहर निकलते ही संदिग्ध परिस्थितियों में कहीं गायब हो गए। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना नौतनवा पुलिस को दी। मामले में पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, चूल बहादुर निवासी पर्वत, नेपाल राकेश चौरसिया सोनौली निवासी को साथ लेकर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक साथ पेंशन के रुपये निकालने नौतनवा स्थित एक बैंक पर आए। चूल बहादुर ने बताया कि उन्होंने पेंशन का एक लाख रुपये निकालकर अपने झोले में रखा और बैंक से बाहर आए। कुछ दूर जाने के बाद उन्हें झोले का ध्यान आया तो उसी रास्ते से झोले की खोजबीन करते हुए बैंक पहुंचे। तत्काल बैंक तक पहुंचकर दोनों ने रुपये की काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। थक-हारकर पीड़ित ने इसकी सूचना नौतनवा पुलिस को दी। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed