फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A man who had gone to a wedding party died after being hit by a pickup.

Maharajganj News: बरात गए व्यक्ति की पिकअप की टक्कर से मौत

Thu, 26 Feb 2026 02:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man who had gone to a wedding party died after being hit by a pickup.
प्रेमचंद की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
गोपलापुर चौराहे पर किराना की दुकान संचालित करते थे प्रेमचंद
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
फरेंदा। क्षेत्र के गोपलापुर निवासी एक व्यक्ति की मंगलवार की रात में पिपरा रसूलपुर के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
फरेंदा थाना क्षेत्र के गोपलापुर निवासी प्रेमचंद अग्रहरि (45) मंगलवार शाम सात बजे के करीब गांव के एक लड़के की शादी में सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा रसूलपुर में बरात गए थे। बरात में खाना खाने के बाद वह घर के लिए निकले। वह सड़क पार कर रहे थे कि अचानक महराजगंज से फरेंदा की तरफ तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर ही प्रेमचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद बरात में भी अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेमचंद गोपलापुर चौराहे पर किराना की दुकान चलाते थे। उनकी एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंपों की चपेट में आने से दो घायल
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राजमार्ग पर परसामहंथ के पास टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में टैंपों में सवार रामलगन (60) वर्ष व रवि (24) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी भिजवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed