फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A magnificent Tazia costing 10 lakh is being built, modeled after the Taj Mahal.

Maharajganj News: ताजमहल की तर्ज पर बन रहा 10 लाख का भव्य ताजिया

Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
A magnificent Tazia costing 10 lakh is being built, modeled after the Taj Mahal.
बड़े झूले, मुरादाबादी खजला और सैकड़ों दुकानों से सजेगा मेला, हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन

चौक पुलिस की कड़ी सुरक्षा, ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी, महिलाओं की सुरक्षा के विशेष इंतजाम
मिठौरा। मिठौरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत खजुरिया में इस वर्ष भी आकर्षक ताजिया का निर्माण अंतिम चरण में है। ताजमहल की तर्ज पर तैयार किया जा रहा विशाल ताजिया अपनी भव्यता के कारण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कारीगर दिन-रात मेहनत कर ताजिया को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। ताजिया देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।
ताजिया समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष ताजिया निर्माण पर लगभग 7 से 10 लाख रुपये की लागत आ रही है। आकर्षक सजावट, आधुनिक विद्युत झालरों और बारीक नक्काशी से सुसज्जित यह ताजिया मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। मुहर्रम के अवसर पर लगने वाले मेले में बड़े-बड़े झूले, बच्चों के मनोरंजन के साधन, खान-पान की दुकानें, घरेलू उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल तथा विशेष रूप से प्रसिद्ध मुरादाबादी खजला की दुकानें भी सजेंगी। आयोजकों का कहना है कि इस बार मेले में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन से होगी 24 घंटे निगरानी
26 जून से शुरू हो रहे मुहर्रम मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए चौक थाना पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में मेले की सुरक्षा को लेकर विशेष रणनीति तैयार की गई है। पूरे मेला परिसर और ताजिया मार्ग पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी तथा 24 घंटे ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, अराजकता या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश पर तत्काल सख्त कार्रवाई होगी। महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। सादे भेष में पुलिसकर्मी मेले में लगातार भ्रमण करेंगे और शोहदों व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखेंगे। प्रमुख स्थानों पर पुलिस पिकेट, बैरिकेडिंग और गश्त की व्यवस्था रहेगी। थानाध्यक्ष मनीष पटेल ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी से शांति और सौहार्द बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में मेले का आनंद ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed