फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A long-span bridge will be constructed at Mushahwa and Tirghi in Rohin at a cost of 32 crore.

Maharajganj News: रोहिन के मुसहवा व तिरघी में 32 करोड़ रुपये से बनेगा लांग स्पान पुल

Wed, 09 Sep 2026 02:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A long-span bridge will be constructed at Mushahwa and Tirghi in Rohin at a cost of 32 crore.
यूपीएसआरडीए ने शासन को भेजा इसी माह प्रस्ताव
विज्ञापन

पुल निर्माण से लगभग 30 हजार की आसान होगी राह
महराजगंज। जनपद के रोहिन नदी पर दो लांग स्पान पुल के निर्माण की उम्मीद बढ़ी है। रोहिन नदी के मुसहवा व तिरघी घाट पर दो लांग स्पान पुल निर्माण का प्रस्ताव व सर्वे रिपोर्ट उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीएसआरडीए) ने शासन को भेजा है। दोनों पुल बनने के बाद 15 से अधिक ग्राम पंचायतों की लगभग 30 हजार की आबादी को जिला मुख्यालय जाने के लिए 15 किमी दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
नौतनवा तहसील क्षेत्र के लक्ष्मीपुर विकास खंड के लोगों के आवागमन की राह आसान होने वाली है। वर्षों से रोहिन नदी के तिरघी व मुसहवा में पुल न होने के कारण नदी के दूसरी तरफ बसी ग्राम पंचायतों के लोग मुख्यालय पहुंचने के लिए बृजमनगंज-फरेंदा होते हुए जनपद मुख्यालय तक आवागमन करते थे लेकिन इन दोनों पुलों के बनने से सीधे नगर पंचायत चौक निकल सकेंगे।
विज्ञापन

यूपीएसआरडीए के अधिशासी अभियंता के अनुसार मुसहवा में 160 मीटर लंबा और तिरघी में 130 मीटर लंबा लांग स्पान पुल प्रस्तावित है। पुलों के साथ-साथ दोनों तरफ एप्रोच रोड और बाढ़ सुरक्षा के लिए बोल्डर पिचिंग का कार्य भी शामिल है। पुल निर्माण डिजाइन इस तरह तैयार की गई है कि बाढ़ के समय पानी के बहाव में कोई दिक्कत न आने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लांग स्पान पुल उन्हें कहते जिनके आधारों के बीच की दूरी 120 मीटर से अधिक होती। ऐसे पुल गहरी घाटियों व चौड़े नदी घाट पर बनाए जाते हैं। ऐसे पुल वजन को संपीड़न बल से संभालने की क्षमता रखते हैं।
15 से अधिक पंचायतों को फायदा
रोहिन के इन दोनों पुलों के निर्माण से लक्ष्मीपुर विकास खंड की 15 से अधिक ग्राम पंचायतों की सहूलियत बढ़ जाएगी। इसमें मुसहवा, तिरघी, विश्रामपुर, बड़हरा, हफरौली, करमहा, शिवपुर, रामपुर, लक्ष्मीपुर खुर्द, पथरहिया,घुरलिहवा, बेरीकुंड, कौवहवा, बेलौहा, कसईयापुरा, जिगिनियहवा, दशरथपुर, गायघाट, पिपरहवा, पड़रहवा आदि ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को सहूलियत मिलेगी। यहां के लोगों को ब्लॉक, तहसील और जिला अस्पताल तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ता है। पुल बनने के बाद लोग सीधे लक्ष्मीपुर से चौक मार्ग पर आ सकेंगे।
15 किमी कम होगी दूरी
तहसील क्षेत्र के गांव दशरथपुर और टेढ़ी गांव से होकर रोहिन नदी बहती होती है। रोहिन के पार पथरहिया सहित अन्य गांव हैं जो जनपद की सीमा में आते हैं। यहां के ग्रामीणों को जनपद मुख्यालय पहुंचने के लिए बृजमनगंज, फरेंदा, महदेवा होते हुए लगभग 70 किमी यात्रा करनी पड़ती है। लेकिन पुल बन जाने से चौक होते हुए मुख्यालय तक जाने के लिए इन्हें सिर्फ 55 किमी तय करनी होगी। इस तरह लोगों को 15 किमी कम सफर करना पड़ेगा। पुल बनने के बाद अड्डा बाजार, बहदुरी के लोग भी लगभग 17 किमी कम दूरी तय कर मुख्यालय जा सकेंगे।
स्पीकअप
हमारा गांव रोहिन के दूसरी तरफ है। पुल न होने के कारण हम लोगों को लक्ष्मीपुर ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए पहले बृजमनगंज जाना पड़ता है जो पूरी तरह उल्टा पड़ता। पुल बनने से आने जाने में हो रही असुविधा समाप्त हो जाएगी।
- नरेंद्र यादव, दशरथपुर,महराजगंज।
----------
बरसात में बच्चों को स्कूल भेजना व गर्भवती महिलाओं को अस्पताल ले जाने में असुविधा होती है। मुख्यालय जाने के लिए तो सोचना पड़ता है। पुल बन जाने के बाद आवागमन सुलभ होगा।

-शैलेष यादव, टेढ़ी, महराजगंज।
वर्जन
लक्ष्मीपुर विकास खंड में रोहिन पर दो लांग स्पान पुल के निर्माण के लिए सर्वे अगस्त में विभाग ने कराया था। सितंबर में सर्वे रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। सर्वे रिपोर्ट के साथ डीपीआर, जीआईएस मैपिंग और हाइड्रोलिक डिजाइन भी है। दोनों की अनुमानित लागत 32 करोड़ रुपये रखी गई है।
-प्रवीन कुमार भारती, अधिशासी अभियंता, यूपीएसआरडीए, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed